न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
रोडवेज के लिए एंड्रायड फोन घाटे का सौदा साबित हो रहा है। आरएम को निरीक्षण के दौरान एक कर्मी मोबाइल पर फिल्म देखते मिला। इस पर आरएम का पारा चढ़ गया। इस कर्मी का तबादला बस स्टैंड से कार्यशाला में कर दिया गया है। निरीक्षण के दौरान बसों के संचालन की जानकारी की। संचालन संतोषजनक न होने पर आरएम ने नाराजगी जताई।
रोडवेज आरएम परवेज खान बृहस्पतिवार को कार्यशाला पहुंचे। वहां उन्होंने बसों के संचालन की जानकारी की। सभी बसों को दुरुस्त कर बेहतर संचालन करने के निर्देश एआरएम को दिए। उसके बाद आरएम रोडवेज बस स्टैंड पहुंचे। वहां साफ सफाई आदि का हाल जाना। इसी दौरान अचानक आरएम की नजर एक कर्मी पर पड़ी। यह कर्मी अपने मोबाइल में फिल्म देख रहा था। इससे आरएम नाराज हो गए। इस बात को ध्यान में रखते हुए एआरएम ने कर्मी को बस स्टैंड से कार्यशाला से संबद्ध कर दिया है।