संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर सरस्वती इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को राजकीय व एडेड विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक हुई। जिसमें बोर्ड परीक्षा के संबंध में प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की गई। परीक्षा केंद्रों पर मौजूद सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली गई। अन्य बातों पर भी मंथन किया गया।
बैठक में वॉयस रिकॉडर युक्त सीसीटीवी कैमरा (दोना तरफ), पेयजल, फर्नीचर, विद्युत एवं इंटरनेट की उपलब्धता इत्यादि के संबंध में जानकारी ली गई। बोर्ड परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद वेबसाइट पर अपलोड किए गए। अध्यापकों की फोटोयुक्त सूची एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति भी मांगी गई। माध्यमिक शिक्षा परिषद के 100 वर्ष पूर्ण होने पर गौरवमयी सफलता को दृष्टिगत रखते हुए अप्रैल 2021 से मार्च 2022 तक शताब्दी वर्ष का समारोह आयोजन किया जा रहा है।
जिसे लेकर प्रधानाचार्यों से कहा गया कि क्करूस्क्क.श्वष्ठ.ढ्ढहृ पर मिशन गौरव नाम के पोर्टल पर अपने अपने विद्यालयों से ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने गत 100 वर्षों में आपके यहां से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की हो जो शिक्षा, चिकित्सा, न्यायिक, राजनीतिक, प्रशासनिक, सामाजिक, साहित्यिक, कला, खेल एवं संस्कृति के क्षेत्र में देश/विदेश में उच्च पदों पर आसीन हैं या रहे हैं उनके नाम अपलोड किए जाएंगे।
इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा परिषद के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एक ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन 28 दिसंबर 2020 से चार जनवरी 2021 के मध्य कराए जाने की जानकारी दी गई। छात्रवृत्ति की सूचना, सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की सूची वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 तक की अलग अलग सूची उपलब्ध कराने को कहा गया। बैठक का संचालन रामबाबू सिंह प्रधानाचार्य ठूलई इंटर कॉलेज ने किया। इस मौके पर राजकीय हाईस्कूल भगना के प्रधानाचार्य डॉ मुकेश कुमार, योगेश कुमार, बहोरनलाल, सत्यभान गुप्ता, राजेश कुमार शुक्ला, प्रीतिका शर्मा, विमला भारत, नीरज गोयल आदि मौजूद थे।