फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : टिकट न मिलने से आहत प्रवीन पौनियां को मनाने पहुंचे रालोद नेता

विज्ञापन
प्रवीण पौनियां से बात करने पहुंचे गुड्डू चौधरी व अन्य। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सादाबाद विधानसभा क्षेत्र से रालोद-सपा गठबंधन का टिकट का टिकट न मिलने से आहत हुए टिकट के प्रमुख दावेदार रालोद युवा प्रदेश महासचिव प्रवीन पौनियां को मनाने के लिए शनिवार को रालोद के कई वरिष्ठ नेता उनके मुरसान स्थित गेस्ट हाउस पर पहुंचे।
इन नेताओं ने उनसे मान मनौव्वल करते हुए रालोद सपा गठबंधन के प्रत्याशी गुड्डू चौधरी को विजयी बनाने के लिए क्षेत्र में जी जान से जुट जाने और रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के हाथों को मजबूत करने की अपील की। प्रवीन पौनियां ने कहा कि वह आहत नहीं है, बल्कि अब वह पूरे जोश के साथ पार्टी के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होने दावा किया कि इस बार रालोद सपा गठबंधन का प्रत्याशी ही चुनाव जीतेगा। इस मौके पर सपा रालोद गठबंधन के प्रत्याशी गुड्डू चौधरी, उम्मेद सिंह प्रधान, ईशान चौधरी जिपं सदस्य, जिपं सदस्य सुआ पहलवान, पूर्व चेयरमैन देशराज सिंह आदि थे। आज उनसे पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरसान में स्थित गेस्ट हाउस पर पहुंचे और चुनाव में काम करने का वास्ता दिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें