फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 800 मीटर दौड़ में रिकित व शगुफा ने मारी बाजी

विज्ञापन
हाथरस : पुलिस लाइन में तीन दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने रिजर्व पुलिस लाइन में बृहस्पतिवार को आगरा जोन की 12वीं अंतरजनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले महिला और पुरुष पुलिस कर्मियों का एसपी ने उत्साहवर्धन किया। विजयी प्रतियोगियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक का स्वागत क्षेत्राधिकारी (कार्यालय) ने रोजेट लगाकर किया। एसपी ने टीमों के कमांडर, कैप्टन व प्रतिभागियों का परिचय लिया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही टीमों ने मार्च पास्ट किया। मुख्य अतिथि को सलामी दी गई। एसपी ने प्रतियोगियों को 12वीं अंतरजनपदीय पुलिस एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रतियोगियों को नियमों का पालन करते हुए सच्ची निष्ठा एवं ईमानदारी से प्रतियोगिता में भाग लेने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

एसपी ने प्रतियोगिता में शिरकत कर रहे पुलिस कर्मियों की हौसला अफजाई करते हुए खेल को खेल की भावना के साथ खेलने का आह्वान किया। खिलाड़ी अपने कौशल का प्रदर्शन कर जीत हासिल करें। इसके बाद एसपी ने गुब्बारों को हवा में छोड़कर इस तीन दिवसीय जोनल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर एएसपी प्रकाश कुमार, क्षेत्राधिकारी कार्यालय शैलेंद्र कुमार वाजपेयी, प्रतिसार निरीक्षक बिहारी सिंह यादव, आरटीसी प्रभारी, जिला व्यायाम शिक्षक बलवीर सिंह, अतुल कुमार वर्मा, मुलायम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन प्रतियोगिताओं में ये रहे विजयी
प्रतियोगिता की शुरुआत 800 मीटर दौड पुरुष वर्ग के साथ हुई, जिसमें आगरा के रिकित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान हाथरस के अविनाश व तृतीय स्थान आगरा के दीपक ने हासिल किया। 800 मीटर महिला वर्ग की दौड़ में हाथरस की शगूफा तौहिद ने प्रथम, अलीगढ़ की अर्चना ने द्वितीय और आगरा की अल्का यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में आगरा के हिमांशु ने प्रथम, विजयपाल ने द्वितीय और ललित कुमार हाथरस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया गया। 100 मीटर महिला वर्ग की दौड़ में शगूफा तौहिद (हाथरस) प्रथम, मीनू (कासगंज) द्वितीय और रुबी (अलीगढ़) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस क्रम में लंबी कूद (पुरुष) में प्रथम स्थान आदेश (आगरा), द्वितीय स्थान लक्ष्मीनारायण (हाथरस) और लंबी कूद (महिला) में प्रथम स्थान रनिता (अलीगढ़), द्वितीय स्थान क्षमा यादव (हाथरस), तृतीय स्थान गीता यादव (आगरा)। ऊंची कूद (पुरुष) वर्ग में प्रथम स्थान सुनील (हाथरस), द्वितीय स्थान गजे (आगरा), तृतीय स्थान योगेश कासगंज और महिला वर्ग में प्रथम स्थान अभिलाषा (हाथरस), द्वितीय स्थान बीनू (कासगंज) व तृतीय स्थान शिल्पी (हाथरस) ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें