न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में गेहूं खरीद में प्रगति के लिए सोमवार को संभागीय खाद्य नियंत्रक (आरएफसी) अलीगढ़ ने सादाबाद मंडी व हाथरस मंडी परिसर स्थित क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खाद्य विभाग, पीसीएफ एवं भारतीय खाद्य निगम द्वारा संचालित आधा दर्जन से अधिक क्रय केंद्रों का हाल जाना।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि सभी क्रय केंद्रों के प्रभारी उपस्थित मिले। केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं मिलीं। सादाबाद मंडी में खाद्य विभाग द्वारा संचालित क्रय केंद्र पर तीन किसानों से 37 क्विंटल गेहूं की खरीद की ऑनलाइन फीडिंग की गई।
किसानों को ई-पॉश मशीन में बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण कराए जाने के बाद डिवाइस से निर्गत पावती-पत्र भी दिए गए। इसी प्रकार गेहूं सादाबाद में एक किसान से 51 क्विंटल 50 किलो गेहूं की खरीद होना बताया गया। उन्होंने बताया कि अभी क्रय केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में गेहूं की आवक नही है। आरएफसी ने सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि कृषकों से संपर्क गेहूं खरीद में तेजी लाएं। संवाद