फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: पुलिस बल के साथ पहुंचकर राजस्व टीम ने सेनपुर में अवैध कब्जे हटवाए

विज्ञापन
हाथरस: मुरसान के गांव सेनपुर में अवैध कब्जे हटवाती राजस्व टीम व पुलिस। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
पुलिस फोर्स के साथ सेनपुर में हटवाए कब्जे
विज्ञापन

टीम ने अवैध कब्जा करने वालों को सख्त चेतावनी भी दी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। मुरसान क्षेत्र के गांव सेनपुर में अवैध कब्जों को लेकर हुई शिकायत के बाद मंगलवार को राजस्व टीम ने पुलिस और पीएसी के साथ चारागाह की जमीन, पोखर और अन्य कई जगह पर हुए कब्जे की निशानदेही कर वहां से अवैध कब्जे हटवाए। राजस्व टीम व पुलिस ने कब्जे करने वाले लोगों को चेतावनी दी है कि अगर उन लोगों ने फिर से अवैध कब्जा किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इधर, इसी गांव सेनपुर के कुछ ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत करते हुए कहा है कि गांव में कुछ दबंग किस्म के लोगों ने खाद के गड्ढे, नवीन परती और चकरोड पर अवैध कब्जा कर रखा है। इसकी शिकायत कई बार तहसील दिवस और थाना दिवस में ग्रामीणों द्वारा शिकायत की गई है, लेकिन इसका निस्तारण नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि शिकायत करने के बाद अवैध कब्जा करने वाले लोग शिकायतकर्ताओं को तमाम तरह की धमकी देते हैं। ग्रामीणों ने डीएम से ग्राम समाज की जमीन व अन्य जगहों पर हो रहे अवैध कब्जे को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें