फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बिछड़ी बच्ची को एक घंटे में परिजनों से मिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

चंदपा पुलिस ने महज एक घंटे के अंदर एक बच्ची को ढूंढकर उसके परिजनों को सौंप दिया। बच्ची मिलने पर परिजनों ने पुलिस की बेहद प्रशंसा की। रविवार को पीआरवी 1118 पर तैनात पुलिसकर्मियों को गांव चंदपा में पांच वर्षीय एक बच्ची घूमती हुई मिली।
बच्ची के बारे में पुलिसकर्मियों ने जब आसपास जानकारी की तो कोई कुछ नहीं बता सका। इस पर पुलिस बच्ची को कोतवाली ले आई। वहां बच्ची से उसके नाम, पता, परिजनों के बारे में पूछा गया तो वह कुछ नहीं बता सकी। घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी विनीत जायसवाल ने सीओ सादाबाद को बच्ची के बारे में पता कर उसे सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से बच्ची के परिजनों को खोजने में जुट गई। आसपास के अन्य जनपदों की पुलिस को भी इस बारे में अवगत कराया। थोड़ी ही देर में बच्ची के परिजनों का पता चल गया। बच्ची की पहचान जानवी पुत्री राजेंद्र सिंह निवासी चितावर थाना चंदपा के रूप में हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें