फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: रिटायर फौजी को मारी गोली, हालत गंभीर

विज्ञापन
हाथरस: गांव कलवारी में गोली चलने के बाद मौके पर जांच करते सीओ सिटी रामशब्द यादव। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर क्षेत्र के गांव कलवारी में मकान के ऊपर से बिजली की केबल निकालने को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। जिसमें एक पक्ष द्वारा की गई फायरिंग में रिटायर फौजी को गोली लग गई। जिसके बाद आरोप फरार हो गए। घटना के बाद घायल को परिजन गंभीर हालत में इलाज के लिए आगरा ले गए। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। दो नामजदों के खिलाफ घायल के बेटे ने तहरीर दी है।
रामवीर सिंह पुत्र निरंजन सिंह निवासी कलवारी रिटायर फौजी हैं। उसके घर के सामने अजयवीर व राजवीर पुत्रगण मोहनसिंह का भी मकान है। आरोप है कि अजयवीर अपने घर कर बिजली की केबल रामवीर सिंह के मकान के ऊपर से डाल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी और फिर गाली गलौज होने लगी। आरोप है कि देखते ही देखते दूसरे पक्ष ने ताबड़-तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें से एक गोली रामवीर सिंह के लग गई, जिसके लगते ही वह गिर पड़े। यह देख आरोपी वहां से भाग गए।
विज्ञापन

घटना के बाद रिटायर फौजी के परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया। सूचना के बाद इलाका पुलिस व सीओ सदर रामशब्द यादव मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। इस मामले में घायल के बेटे पवन ने अजयवीर व राजवीर के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

बिजली के तार डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। जिसमें एक पक्ष द्वारा चलाई गली गोली से रिटायर फौजी घायल हो गए हैं। जिनका इलाज आगरा में चल रहा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। -गौरव बंसवाल, एसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें