फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: पुलिस से मुठभेड़ में दो बदमाश हुए घायल

विज्ञापन
हाथरस: मुठभेड़ में घायल बदमाश अस्पताल में दाखिल। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सादाबाद पुलिस व एसओजी टीम की बृहस्पतिवार की मध्य रात्रि सादाबाद क्षेत्र में गांव बरामई के निकट बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। इनमें से एक बदमाश पिछले वर्ष पुलिस गिरफ्त से अलीगढ़ में पुलिस वैन की जाली काटकर अपने एक साथी के साथ भाग गया था। उसे लंबे समय से पुलिस तलाश रही थी। घायल दोनों बदमाशों को सीएचसी सादाबाद में भर्ती कराया गया। एसपी ने पहले घटनास्थल का निरीक्षण किया और बाद में घायल बदमाशों से पूछताछ की। बाद में एसपी ने पूरे घटनाक्रम की अपने ऑफिस में जानकारी दी।
घटना की जानकारी देते हुए एसपी गौरव बंसवाल ने बताया कि सादाबाद पुलिस को 13 मार्च की रात करीब साढ़े बाहर बजे सूचना मिली कि मथुरा की तरफ से कुछ बदमाश आकर गंभीर घटना को अंजाम दे सकते हैं, जिसके बाद सादाबाद पुलिस और एसओजी टीम नौगांव बंबे पर पहुंच गई। एसओजी टीम ने चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद बिना नंबर की बाइक पर दो बदमाश मथुरा की ओर से आते हुए नजर आए, जिन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। बदमाश फायरिंग करते हुए पुलिस की घेराबंदी तोड़कर बरामई की तरफ भागे।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि नौगांव बंबा से करीब 100 मीटर की दूरी पर बदमाशों ने बाइक को एक तरफ डालकर पुलिस पार्टी पर फायरिंग जारी रखी। इस पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। फायरिंग में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाशों में मुकेश उर्फ छोटू पुत्र शंकरलाल निवासी समदपुर सादाबाद और राजकुमार उर्फ अजय शर्मा पुत्र दिनेश शर्मा निवासी परसौरा सहपऊ शामिल हैं। इनके पास से पुलिस ने एक तमंचा 315 बोर, चार कारतूस जिंदा, एक तमंचा 32 बोर और तीन जिंदा कारतूस सहित मोबाइल फोन और बाइक बरामद की हैं। दोनों घायल बदमाशों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद में भर्ती कराया गया।
एसपी ने बताया कि मुकेश पिछले वर्ष 23 नवंबर 2019 को किशोर न्यायालय हाथरस से पेशी के बाद वापस जिला जेल अलीगढ़ ले जाते वक्त अलीगढ़ में पुलिस की अभिरक्षा से फरार हो गया था। उसके साथ उसका साथी सगीर पुत्र मुन्ने खां निवासी धुबई थाना हसायन भी 23 नवंबर को फरार हुआ था। एसपी ने बताया कि पकड़े गए मुकेश व राजकुमार शातिर किस्म के अपराधी हैं। मुकेश पर हाथरस, मथुरा और अलीगढ़ में 22 मुकदमे दर्ज हैं। यह बचपन से ही अपराध करने लगा था। एसपी ने बताया कि यह दोनों बदमाश बड़ा अपराध कर दक्षिण भारत की यात्रा पर जाने की योजना बना रहे थे। इससे पहले ही यह पुलिस के हत्थे चढ़ गए। एसपी ने पुलिस टीम को 30 हजार रुपये का इनाम दिए जाने की घोषणा की।
विज्ञापन

गिरफ्तार करने वाली टीम में ये रहे शामिल
बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ सादाबाद जगदीशचंद्र, एसआई अनिल कुमार, एसआई रामदास पचौरी, एसआई देवदत्त, उमाशंकर, मानिकचंद्र शर्मा, गौरव कुमार, एसओजी प्रभारी प्रमोद कुमार, महेंद्र प्रताप सिंह, अशोक कुमार, शीलेष कुमार, सचिन शर्मा, जितेंद्र सिंह शामिल रहे।

हाथरस: पुलिस मुठभेड़ के बाद मौके पर जानकारी करते एसपी।- फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें