आज सरकारी कार्यालयों में रहेगी गणतंत्र दिवस की धूम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जिला प्रशासन ने गणतंत्र दिवस पर होने वाले आयोजनों की तैयारियों को मूर्त रूप दिया। गणतंत्र दिवस यानि आज जनपद के समस्त कार्यालय अध्यक्षों द्वारा अपने कार्यालयों पर ध्वजा रोहण किया जाएगा।
कलेक्ट्र्रेट परिसर में सुबह 7.32 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों/कारगिल शहीद की आश्रित पत्नियों का सम्मान,8.34 बजे एनसीसी बैंड, प्राईमरी स्कूल जवानों का मार्च पास्ट, 8.40 बजे से अधिवक्ताओं, अधिकारियों, समाजसेवी व कर्मचारियों के द्वारा सैन्य बलों के बलिदान को नमन करते हुए देश भक्तों के जीवन के प्रकाश डाला जाएगा। 9.15 बजे से डीएम पुलिस लाइन के लिए रवाना होंगे।
9.30 बजे पुलिस लाइन में ध्वजा रोहण करने के उपरांत पुलिस परेड की सलामी ली जाएगी और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। वहीं दोपहर 3.30 बजे से शहर में स्वच्छता मिशन, जल निगम, कृषि विभाग, जिला उद्यान विभाग, शिक्षा विभाग, आंगनबाडी कार्यक्रम आदि विभागों की योजनाओं की झांकियां निकाली जाएगी। वही पुलिस महकमे की ओर से गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा इंतजाम चाक चौबंद कर दिए गए हैं। प्रशासन की ओर से खुफिया तंत्र को भी सतर्क कर दिया गया है।