फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए किया पूर्वाभ्यास

विज्ञापन
हाथरस: गणतंत्र दिवस की तैयारी करते एक विद्यालय के बच्चे। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए किया पूर्वाभ्यास
विज्ञापन

तिरंगा झंडा और ड्रेस से सजे बाजार, आज होगा जगह-जगह ध्वजारोहण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जिलेभर में रविवार को उल्लास के साथ गणतंत्र दिवस का पर्व मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को स्कूल कॉलेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास किया गया। बाजारों में तिरंगा झंडा, ड्रेस, बैज की बिक्री के लिए दुकानें सजी नजर आईं। बच्चों से लेकर युवाओं ने साज-सज्जा के सामान की खूब खरीदारी की। 26 जनवरी को रविवार होने की वजह से कई स्थानों पूर्व संध्या पर भी कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। पर्व को लेकर बच्चों में खासा नजर आया।
बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। छात्र-छात्राओं ने भारत की महान भूमि को नमन करते हुए देश के अमर शहीदों को याद किया। प्रधानाचार्य रुचिरा व स्कूल प्रशासनिक अधिकारी कमल शर्मा ने भारत माता व देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया और पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। विद्यालय के विद्यार्थियों ने गीत, गायन कविता पाठ नृत्य कर अनेक प्रस्तुतियां दीं। लार्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में बच्चों ने रिहर्सल किया। हेमा गौड़, डा. शालिनी शर्मा, अंजना पाराशर, ममता सिंह, शिवन्या शर्मा, विपिन शर्मा, गोविंद उपाध्याय थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें