फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : परिसीमन में आई आपत्तियों के निस्तारण की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शासन स्तर से नगर पालिका परिषद हाथरस का सीमा विस्तार किया गया है। इस सीमा विस्तार में जिले की 12 ग्राम पंचायतों को शहरी क्षेत्र में शामिल किया गया है। इन पंचायतों के शामिल होने के बाद शासन के निर्देश पर पंचायतराज विभाग की ओर से पंचायत क्षेत्रों के परिसीमन की कार्यवाही की गई।
पंचायतराज विभाग की ओर से जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत के क्षेत्रों का परिसीमन किया गया है। परिसीमन के बाद विभाग की ओर से आपत्तियां मांगी गईं। यहां विभाग को 39 आपत्तियां जिला पंचायत क्षेत्र और तीन आपत्तियां क्षेत्र पंचायत क्षेत्र के संबंध में प्राप्त हुईं। शासन की ओर से निर्धारित कमेटी ने आपत्तियाें का निस्तारण करते हुए सभी आपत्तियों को निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की ओर से इन आपत्तियों के निरस्त होने के बाद इसकी रिपोर्ट शासन को भेजने की तैयारी की जा रही है। निस्तारित आपत्तियों की रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है। डीपीआरओ बनवारी सिंह ने बताया कि निस्तारित आपत्तियों की रिपोर्ट तैयार हो चुकी है। उच्चाधिकारियों के माध्यम से शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें