न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पंचायत चुनाव की मतगणना की पूरी रिपोर्ट मंगलवार को राज्य निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर निर्धारित प्रारूप में फीड की गई। हालांकि प्रशासन की ओर से सोमवार की शाम तक सभी विजयी प्रत्याशियों को प्रमाणपत्रों का वितरण कर दिया गया था, लेकिन पोर्टल पर इसकी फीडिंग प्रशासन की ओर से मंगलवार को की गई।
उल्लेखनीय है कि दो मई को जिले में मतगणना शुरू हुई। यह मतगणना कई केंद्रों पर तीन मई की दोपहर तक चालू रही। इस कारण पूरी रिपोर्ट तैयार नहीं हो सकी। हालांकि प्रशासन की ओर से विजयी प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र दिए गए। वहीं जिला पंचायत सदस्यों के विजयी प्रत्याशियों को जिला मुख्यालय पर प्रमाणपत्रों का वितरण किया गया। इस कारण पूरे दिन कलेक्ट्रेट पर गहमा गहमी का माहौल भी बना रहा।