फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : रेलवे लाइन पर हुआ मरम्मत का काम, लगा जाम

विज्ञापन
हाथरस : तालाब फाटक रेलवे फाटक स्थित लाइन पर कार्य करते कर्मचारी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे लाइन पर सोमवार को हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन के निकट मरम्मत का काम हुआ। इसके चलते काफी देर तक रेलवे फाटक बंद रहा। फाटक बंद होने के कारण वाहनों की लंबी लाइन लगी रही।
इस कारण लोगों को गंतव्य की दूरी तय करने में काफी मुश्किलों से जूझना पड़ा। इसके अलावा सोमवार की सुबह अहमदाबाद से आने वाली पैसेंजर ट्रेन हाथरस सिटी स्टेशन की ओर आ रही थी। वहीं सिटी रेलवे स्टेशन पर एक पैसेंजर ट्रेन पहले से खड़ी हुई थी। इस कारण रेलवे अधिकारियों ने ट्रेनों की क्रॉसिंग कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर में भी ट्रेनों के आवागमन से फाटक कई बार बंद हुआ। इस कारण शहर के मध्य से गुजरने वाली बागला मार्ग, बिजली कॉटन मिल, इगलास अड्डा आदि क्रासिंग पर सुबह से शाम तक जाम लगा रहा। लोगों को काफी दिक्कतों से जूझना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें