फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : राहत : पीएम किसान सम्मान निधि के लिए 31 मई तक करा सकेंगे ई-केवाईसी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के लिए राहत की खबर हैं। अब किसान 31 मई तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत ई-केवाईसी करा सकेंगे। ई-केवाईसी न कराने वाले किसानों के खाते में इस बार योजना की किश्त नहीं आ सकेगी। शासन स्तर से इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार की ओर से जिले के 1.90 लाख किसानों के खाते में सम्मान निधि योजना की किश्त भेजी जा रही है। अब खातों को सही करने के उद्देश्य से किसानों के खातों को बैंक व आधार से लिंक कराया जा रहा है। इस क्रम में यहां जिले के किसानों को भी ई-केवाईसी कराने के संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

इसके बाद किसानों को जन सेवा केंद्रों पर चक्कर लगाना शुरू हो गया है। वेबसाइट न चलने के कारण किसान बेहद परेशान हैं। उपनिदेशक (डीडी) हंसराज ने बताया कि सभी किसान 31 मई तक ई-केवाईसी करा लें, किसानों के खातों में किस्त नहीं पहुंच सकेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कुछ लोगों के गलत खाते होने के कारण किस्त नहीं पहुंच पा रही है। आधार कार्ड को लिंक करके ई-केवाईसी करानी होगी। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित कार्मिकों को ग्राम पंचायतों में किसानों को ई-केवाईसी कराने के बारे में निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें