फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कर्फ्यू में मिली छूट तो सामाजिक दूरी हुई तार-तार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू की लोग खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। रोजाना सड़कों पर काफी भीड़ देखी जा रही है और सामाजिक दूरी का पालन भी नहीं हो रहा। बृहस्पतिवार की सुबह भी बाजारों में काफी भीड़ देखने को मिली। हालांकि दोपहर बाद कुछ बाजारों में सन्नाटा पसर गया लेकिन कुछ बाजारों में दुकानें देर शाम तक खुली रही।
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू में रोजाना ऐसी दुकानें भी खुल रही हैं, जिनकी अनुमति नहीं है। बृहस्पतिवार को भी तमाम ऐसी दुकानें खुली, जिनकी अनुमति नहीं थी। काफी दुकानों पर जब भीड़ लगी तो लोग सामाजिक दूरी भूल गए। बिना मास्क पहने भी लोग नजर आए। सुबह से लेकर शाम तक बाजारों में लोगों का आवागमन जारी रहा। मुख्य मार्गों पर भी यही स्थिति देखने को मिली। हालांकि दोपहर को कुछ बाजारों में जरूर सन्नाटा पसर गया। पुलिस ने कई स्थानों पर वाहनों की भी चेकिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें