हाथरस : राज्यपाल के आगमन से पूर्व स्वयं सहायता समूहों से संवाद करते अधिकारी।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के आगमन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। राज्यपाल से स्वयं सहायता समूह की दीदियों का संवाद कराया जाएगा। इसे लेकर विकास भवन सभागार में स्वयं सहायता समूह की दीदियों के साथ विभागीय अधिकारियों ने रिहर्सल किया। इस दौरान दीदियों को राज्यपाल से वार्ता करने के बारे में जानकारी दी गई। उनसे सवाल जवाब किए गए।
डीसी एनआरएलएम ने सभी समूहों के प्रतिनिधियों से उनके क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यों के बारे में जानकारी ली। प्रतिनिधित्व करने वाली महिलाओं से भी उनके कार्यों के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने राज्यपाल से संवाद के दौरान बरतने वाली सावधानियों के बारे में बताया।
11 स्वयं सहायता समूह के प्रतिनिधियों करेंगी वार्ता
हाथरस। एनआरएलएम द्वारा संचालित 11 स्वयं सहायता समूह के प्रतिनिधियों से राज्यपाल संवाद करेंगी। विभाग की ओर से बीसी सखी, बिजली मीटर रीडिंग, ड्राई राशन, समूह सखी, बुक कीपर, सिलाई कार्य के समूहों की सदस्यों से संवाद तय किया गया है। विभाग की ओर से यह सूची फाइनल कर ली गई है।