फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: 22 सेक्टर प्रभारियों के खिलाफ शासन से कार्रवाई की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना वायरस के लेकर लॉकडाउन की घोषणा के बाद जिले को 33 सेक्टरों में बांट दिया गया है। सभी क्षेत्रों में सेक्टर प्रभारियों को तैनात किया गया है, जिससे सेक्टर प्रभारी अपने क्षेत्रों में शांति और कानून व्यवस्था को बनाए रखेंगे। तैनाती स्थलों पर नहीं पहुंचने और जिला मुख्यालय से लापता रहने के मामले में 22 सेक्टर प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। डीएम ने सभी सेक्टर प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई की शासन को संस्तुति की है।
जिला प्रशासन की ओर से 33 सेक्टरों में 66 सेक्टर प्रभारियों को तैनात किया गया है, ताकि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था की निगरानी की जा सके। जिला प्रशासन के निर्देशों के बाद 22 सेक्टर प्रभारी अपने अपने क्षेत्रों से गैरहाजिर मिले। यहां तक कि कुछ सेक्टर प्रभारी तो जिला मुख्यालय से बाहर मिले। पिछले दिनों एडीएम ने सभी गैरहाजिर सेक्टर प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम ने सभी गैरहाजिर सेक्टर प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। सभी गैरहाजिर सेक्टर प्रभारियों का मार्च माह का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। अब इस मामले में डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने सख्त रुख अपना लिया है। डीएम ने सभी गैरहाजिर विभागीय अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए शासन से संस्तुति की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें