फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : यू डायस फीडिंग न करने पर निजी स्कूलों की होगी मान्यता समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

यू डायस में स्कूलों का डेटा फीड न करने वाले स्कूलों पर मान्यता समाप्ति की तलवार लटक रही है। विभाग ने निजी स्कूल संचालकों को अपना डेटा इस यू डायस पोर्टल पर फीड कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन लेकिन पांच दर्जन से अधिक स्कूलों ने अभी तक अपना डेटा फीड नहीं किया है। अब इन स्कूल संचालकों को जल्द से जल्द अपना डेटा फीड कराने के निर्देश दिए गए हैं। अगर स्कूल संचालक ऐसा नहीं करते हैं तो इनकी मान्यता समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के सरकारी, सहायता प्राप्त व मान्यता प्राप्त स्कूलों को यू-डायस में डेटा फीड करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसके बाद भी करीब पांच दर्जन से अधिक प्राइवेट स्कूल संचालकों ने बार-बार दिए जा रहे निर्देशों के बावजूद यू डायस पर डेटा की फीडिंग नहीं की। इसे लेकर बीएसए ने अब निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द यू-डायस पर डेटा की फीडिंग नहीं कराई जाती है तो संबंधित स्कूलों के खिलाफ मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई की जा सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें