हाथरस को अब तक 5840 करोड़ के निवेश के प्रस्ताव मिल चुके हैं। इनमें से प्रशासन की ओर से 3723 करोड़ रुपये के प्रस्तावों पर प्रशासन ने 234 एमओयू हस्ताक्षरित कर लिए हैं। इस निवेश से लगभग जिले में 18382 लोगों को रोजगार मुहैया हो सकेगा।
लखनऊ में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में हाथरस को निवेश के लिए 5860 करोड़ रुपये के प्रस्ताव मिले हैं। निवेशकों ने 3723 करोड़ रुपये के प्रस्तवों के एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
जिला प्रशासन की ओर से जिले में ज्यादा से ज्यादा निवेश कर उद्योग-धंधे बढ़ाने के लिए पहल की जा रही है। विभिन्न विभागों के माध्यम से लगातार निवेशकों से संपर्क भी किया जा रहा है। जिले में निवेश के द्वार खोलकर उद्योग स्थापित किए जाने के लिए उद्यमियों से संपर्क भी साधा जा रहा है।
विज्ञापन
जिले में जिला प्रशासन की ओर से अब तक 5840 करोड़ के निवेश के प्रस्ताव मिल चुके हैं। इनमें से प्रशासन की ओर से 3723 करोड़ रुपये के प्रस्तावों पर प्रशासन ने 234 एमओयू हस्ताक्षरित कर लिए हैं। इस निवेश से लगभग जिले में 18382 लोगों को रोजगार मुहैया हो सकेगा। जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने बताया कि जिले में 6500 करोड़ के निवेश का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य को पाने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है।
संत फ्रांससि इंटर कॉलेज में हुआ सजीव प्रसारण
संत फ्रांससि इंटर कॉलेज में शुक्रवार को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का सजीव प्रसारण किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को सुना। सीडीओ ने जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय और जिलाधिकारी अर्चना वर्मा का स्वागत किया। उपायुक्त उद्योग ने सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, गौरव आर्य, राजेश उर्फ गुड्डू, व्यापार मंडल अध्यक्ष देवेंद्र मेहता आदि को धन्यवाद ज्ञापित किया।