फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: स्वयं सहायता समूहों को आवंटित की गईं राशन की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यहां जिले में राशन की दो दुकानों के संचालन की जिम्मेदारी महिला स्वयं सहायता समूहों को दे दी गई है। यह स्वयं सहायता समूह राशन की दुकानों का संचालन कर आय के स्रोत के साथ आत्मनिर्भर बनने के लिए महिलाओं को प्रेरित करेंगे।
शासन स्तर से पूर्व में स्वयं सहायता समूहों को राशन की दुुकानों के संचालन की जिम्मेदारी दिए जाने के निर्देश दिए गए थे। इसका उद्देश्य आत्म निर्भर भारत अभियान के तहत महिलाओं और उनके स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाया जाना है। जिले में प्रशासन की ओर एनआरएलएम के जरिये महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों को क्रियाशील किया गया है।
विज्ञापन

यहां तक कि बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों की यूनिफॉर्म बनाने का काम भी स्वयं सहायता समूहों को दिया गया। अब स्वयं सहायता समूह को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राशन की दुकानों के संचालन की जिम्मेदारी भी दी गई है। आपूर्ति विभाग की ब्लॉक हाथरस के जलालपुर के राधारानी स्वयं सहायता समूह व ब्लॉक सादाबाद के नगला छत्ती में बने वीर गोकुला सहायता समूह को राशन की दुकानें आवंटित कर इनके संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत जलालपुर और नगला छत्ती में राशन की दुकानों का आवंटन स्वयं सहायता समूहों को कर दिया गया है। इससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरणा मिलेगी।
-सुरेंद्र यादव, डीएसओ हाथरस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें