फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: सुबह नाश्ता की दुकानों पर रौनक, अन्य बाजारों में सन्नाटा

विज्ञापन
हाथरस: रविवार को बाजार बंदी के दौरान पत्थर बाजार में पसरा सन्नाटा। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

साप्ताहिक लॉकडाउन के दौरान रविवार को शहर के मुख्य बाजारों में नाश्ता की दुकानों पर सुबह काफी रौनक दिखाई दी। लोग जरूरी कामकाज के लिए ही घरों से निकले। शहर के अन्य बाजारों में किराना और कपड़ा आदि की दुकानें बंद होने के कारण सन्नाटा पसरा रहा।
गौरतलब है कि हाल ही में प्रदेश सरकार ने साप्ताहिक लॉकडाउन की व्यवस्था में बदलाव करते हुए अब सिर्फ रविवार को ही बंदी का आदेश दिया है। पहले शनिवार और रविवार को दो दिन का लॉकडाउन था। नई व्यवस्था में लॉकडाउन का रविवार को पहला दिन था। शहर के बाजार पूरे दिन बंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस-प्रशासन के अधिकारी भी बंदी का सख्ती से पालन कराने के लिए सड़कों पर गश्त करते नजर आए। लोग दूध, दवा और सब्जी जैसी जरूरी चीजों की खरीदारी के लिए ही घर से निकले। शहर से सटे इलाकों में दुकानें पूरे दिन खुली रहीं। लॉकडाउन के दौरान रोडवेज बसों का संचालन यथावत हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें