फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : लाभार्थियों की संख्या में हेरफेर कर किया जा रहा राशन घोटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक गुड्डू चौधरी ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत डीएम को पत्र लिखकर की है।
विधायक ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर जो राशन नैफेड से आ रहा है, उसकी आपूर्ति पूरी मात्रा में नहीं की जा रही है। बाल विकास परियोजना कार्यालय के लिपिक, सीडीपीओ एवं डीपीओ की मिलीभगत से नियमानुसार राशन नहीं भेजा जा रहा। कर्मचारियों द्वारा धात्री एवं गर्भवती महिलाओं, बच्चों की संख्या में हेरफेर कर राशन घोटाला किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस मामले में कमेटी गठित कर पिछले छह महीने में डीआई व नैफेड के चालान से केंद्रों पर वितरित हुए राशन का मिलान कर लाभार्थियों की संख्या की पारदर्शिता से जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें