फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : हड़ताल पर रहे नगर पालिका कर्मी, दफ्तरों में की तालाबंदी

विज्ञापन
हाथरस : नगर पालिका में तालाबंदी कर नारेबाजी करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बकाया एरियर, बोनस और इस माह के वेतन का दिवाली से पहले भुगतान करने की मांग को लेकर नगर पालिका कर्मचारियों ने नगर पालिका में तालाबंदी कर दी और पालिका परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। नगर पालिका कर्मियों ने कहा कि जब तक उनकी यह मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक वह हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल के चलते नगर पालिका में कामकाज भी प्रभावित रहा।
नगर पालिका के कर्मचारी लंबे समय से 2021 का रुका हुआ वेतन और वर्ष 2022-23 के बोनस के अलावा एरियर के भुगतान की मांग कर रहे हैं। उनकी यह भी मांग है कि इस माह का वेतन भी उन्हें दिवाली से पहले दिया जाए। इन्हीं सब मांगों को लेकर कर्मियों ने बुधवार को नगर पालिका के कार्यालयों पर ताले जड़ दिए। साथ ही नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया। कर्मचारी नगर पालिका परिसर में धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंदोलित कर्मचारियों में नगर पालिका कर्मचारी संघ के संजय कुमार शर्मा, जलकल टेकभनीकल कर्मचारी संघ के प्रभुदयाल, स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के दिलीप व अन्य कर्मचारियों ने नगर पालिका के अध्यक्ष और ईओ को ज्ञापन भी प्रेषित किया है। कर्मचारियों का कहना था यदि उनकी मांगें पूरी न की गईं तो वह सफाई व्यवस्था और जलापूर्ति भी ठप कर देंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें