फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : राशन डीलरों को दिया बिजली बिल जमा करने का प्रशिक्षण, मिलेंगे 16 रुपये

विज्ञापन
हाथरस : ओढ़पुरा बिजली कार्यलय पर राशन डीलरों के साथ बैठक करते डीएसओ व बिजली अधिकारी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बिजली महकमे का रेवेन्यू को बढ़ाने पर खासा ध्यान है। इसी क्रम में शनिवार को पॉश मशीन से ऑनलाइन बिल जमा करने की राशन डीलरों को ट्रेनिंग दी गई। अधीक्षण अभियंता पवन कुमार अग्रवाल, डीएसओ सुरेंद्र यादव, एक्सईएन सुभाष चंद्रा ने राशन डीलरों को बिल जमा करने के बारे में बताया।
जिले में छह सौ से अधिक राशन की दुकानें हैं। इन मशीनों में पहले बिल जमा का ऑप्शन नहीं आ रहा था। अब यूपीपीसीएल द्वारा पॉश मशीनों में सॉफ्टवेयर को लोड करा दिया है। अन्य जिलों में बिलिंग का काम रफ्तार भी पकड़ चुका है। यहां के राशन डीलरों द्वारा बिलिंग के काम में रुचि नही ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में शनिवार को ओढ़पुरा बिजली कार्यालय में अफसरों की मौजूदगी में राशन डीलरों को बिल जमा करने की ट्रेनिंग दी गई। साथ ही अधीक्षण अभियंता ने बताया कि एक बिल जमा करने पर डीलर को विभाग द्वारा 16 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। दो हजार से ऊपर के बिल पर एक प्रतिशत के हिसाब से राशि प्रदान की जाएगी। मीटिंग में कोटे दारों को ट्रेनिंग दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें