फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: एचपीवी टीकाकरण में हाथरस प्रदेश में अव्वल

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
सर्वाइकल कैंसर से किशोरियों को सुरक्षा देने के लिए शुरू किए गए विशेष एचपीवी टीकाकरण अभियान में हाथरस ने 80 फीसदी लक्ष्य पूर्ण कर लिया है। पूरे प्रदेश में टीकाकरण की रफ्तार बेहद सुस्त है, लक्ष्य का केवल 17.5 फीसदी काम ही हो पाया है।
विज्ञापन

जिले में कुल 19,079 किशोरियों को टीका लगाने का लक्ष्य तय है। अब तक 15,415 किशोरियों को वैक्सीन दी जा चुकी है। राहत की बात यह है कि कोई दुष्परिणाम सामने नहीं आया है। अब केवल 3,664 किशोरियों का टीकाकरण बाकी है। एसीएमओ डॉ. राजीव गुप्ता ने बताया कि एक हफ्ते में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।
डेढ़ महीने की सुस्ती के बाद पकड़ी रफ्तार
प्रदेश सरकार ने 90 दिनों का यह अभियान एक अप्रैल से शुरू किया था। डेढ़ महीने तक जिले में प्रगति काफी धीमी रही। 20 मई के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अपनी रणनीति बदली। नतीजा यह रहा कि महज एक महीने की कड़ी मशक्कत के बाद हाथरस प्रदेश में पहले पायदान पर पहुंच गया। इसमें स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की काउंसिलिंग और जागरूकता अभियानों का असर रहा। शहरी इलाकों में 900 से अधिक किशोरियों का टीकाकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन

बड़े-बड़े जिले छूटे पीछे
पूरे राज्य में 24.39 लाख किशोरियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसके सापेक्ष अब तक केवल 4.20 लाख यानी 17.5 फीसदी किशोरियों को ही टीका लगा है। प्रदेश में दूसरे नंबर पर अंबेडकर नगर जिला है, जिसने 70 फीसदी लक्ष्य पूरा कर लिया है। वहीं 50 फीसदी के साथ मऊ तीसरे नंबर पर है। लखनऊ, कानपुर व गौतमबुद्धनगर जैसे बड़े जिले काफी पीछे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें