फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : श्रीराम मंदिर निर्माण को निधि संग्रह के लिए निकाली रामरथ यात्रा

विज्ञापन
हाथरस: सादाबाद में श्रीराम मंदिर निर्माण निधि संग्रह के निकली राम रथयात्रा में शामिल कार्यकर्ता - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण संग्रह कार्यक्रम के तहत सलेमपुर रोड स्थित मोहनलाल इंटर कॉलेज के पास से जनजागरण रामरथ यात्रा निकाली गई। इस रथ यात्रा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सभी अनुषांगिक संगठनों के कार्यकर्ताओं द्वारा पैदल मार्च कर जन जागरण किया गया। यात्रा के जरिए राम मंदिर निर्माण के लिए सभी हिंदू समाज के लोगों से अधिक से अधिक तन मन धन से सहयोग करने का आह्वान किया गया।
यह यात्रा जलेसर रोड बिनोवा नगर चौराहे से जवाहर बाजार होते हुए आगरा बाईपास मार्ग, चौधरी चरण सिंह तिराहा होते हुए रोडवेज बस स्टैंड से मुरसान रोड पर पथवारी माता के मंदिर पर संपन्न हुई। यात्रा में खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्य महेंद्र सिंह आचार्य और विश्व हिंदू परिषद जिला गो रक्षा प्रमुख चंद्रपाल सिंह उर्फ गुड्डू चौधरी ने कहा कि श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर नगरवासियों में उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ अविन शर्मा, नगर संघचालक किशन गोपाल, डॉक्टर देवचंद गौड़, नगर कार्यवाह देवेश चौधरी, पूर्व विधायक रामसरन आर्य, अभियान प्रमुख राजकुमार शर्मा, सह अभियान प्रमुख सुनील गौतम, निधि प्रमुख राकेश अग्रवाल, धर्मेंद्र पचौरी, हंवीर सिंह प्रधान, रवि वघेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल पाराशर, सुधीर गर्ग, बबलू गौतम, दरवेश गौतम, रंजीत चौधरी, ओमवीर सिंह प्रधान, धर्मेंद्र चौधरी, रुप सिंह, पंकज गौतम, अमित गौतम, अमित वर्मा, पवन अग्रवाल, राकेश वर्मा, प्रवेश पाठक, तपन जोहर, दीपू पंडित, लाला गौतम, लक्ष्मण प्रधान, विष्णु शर्मा, रूप सिंह, राहुल बघेल, चंद्रभान, तरूण शर्मा, सत्या चौधरी, मनीष गौतम, राकेश गर्ग सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च में भाग लिया। हाथरस रोड पर हाईवे प्लाजा के पास पचौरी बंधु विष्णु पचौरी और पंकज पचौरी द्वारा रथ यात्रा का फूल बरसा कर भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें