किला स्टेशन पर आयी यूरिया की रैक। संवाद
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिले में डीएपी की किल्लत को दूर करने के लिए विभागीय अधिकारी प्रयास कर रहे हैं लेकिन किसानों को अभी डीएपी नहीं मिल रहा। कालाबाजारी रोकने के लिए कृषि विभाग के कर्मचारियों की निगरानी में डीएपी की वितरण किया जा रहा है। बुधवार को जिले में 1750 एमटी डीएपी की रैक पहुंच गई। विभाग ने इस डीएपी को क्रियाशील समितियों को भेजने में लगा है।
जिले में डीएपी की किल्लत बरकरार बनी हुई है। इस किल्लत के कारण किसान डीएपी लेने के लिए भटकने को मजबूर है। हालांकि प्रशासन की ओर से इस डीएपी की किल्लत से निपटने के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन वह भी नाकाफी साबित हो रहे हैं। कृषि विभाग की ओर से लगातार शासन को डीएपी की डिमांड की जा रही है।
शासन की ओर से जिले के लिए डीएपी का आवंटन कर दिया गया है। शासन ने जिले को 1750 एमटी डीएपी उपलब्ध कराई है। जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि डीएपी की रैक जिले को मिली है। समितियों पर डीएपी भेजी जा रही है। उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों का लगातार निरीक्षण कर मॉनीटरिंग की जा रही है।
यूरिया की रैक भी पहुंची हाथरस
जिले में यूरिया की रैक बुधवार किला स्टेशन पर पहुंची। रैक में पहुंची यूरिया को विभाग ने समितियों पर भेजना शुरू कर दिया है। यूरिया की किल्लत न हो इसे देखते हुए प्रशासन की ओर से पहले से ही यूरिया की आपूर्ति कर ली गई है।