फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: बाजरा को नुकसान तो धान को फायदा पहुंचाएगी बारिश

विज्ञापन
हाथरस: एक खेत में लहलहाती बाजरा की फसल। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

रोजाना मौसम बदल रहा है। बृहस्पतिवार को दिन में पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। इस दौरान हल्की बूंदाबांदी भी रही। मौसम के बदलते रुख को लेकर बाजरा की खेती करने वाले किसान चिंतित दिखे तो धान की पौध तैयार करने वाले वाले किसानों ने इसे लाभदायक बताया।
पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज बदलने के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। बाजरा की फसल उगाने वाले किसान थोड़ी परेशानी में नजर आ रहे हैं। इसकी वजह यह है कि बाजरा की फसल लगभग पकने के कगार पर है, अगर ऐसे में बारिश आई तो फसल में नुकसान होगा। वहीं धान की पौध तैयार करने में भी किसान जुट गए हैं। ऐसे किसानों को यह मौसम काफी अच्छा लग रहा है और वह बारिश आने की दुआ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मौसम ज्यादातर फसलों के लिए अनुकूल है। यह अलग बात है कि अगर तेज बारिश हुई तो बाजरा की फसल में थोड़ा नुकसान हो सकता है। बाकी अन्य फसलों के लिए बारिश से फायदा ही होगा।
-डॉ. एसआर सिंह, अध्यक्ष व वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र हाथरस।
अगर तेज बारिश आई तो बाजरा की फसल में नुकसान होगा। हल्की फुल्की बारिश से कोई नुकसान नहीं है। इसके अलावा अन्य फसलों में बारिश होना लाभकारी होगा।
-सर्वेश, किसान।
यह मौसम बाजरा की अगैती फसल को छोड़कर बाकी की फसलों के लिए लाभदायक है। बारिश होने से धान की फसल तैयार करने में काफी मदद मिलेगी।
-वीरपाल, किसान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें