फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हसायन: मजदूरी के रुपए मांगने को लेकर हुई मारपीट

विज्ञापन
हाथरस: ज्ञानपुर में मारपीट की जानकारी करते कोतवाली प्रभारी एमके चौहान। - फोटो : HASAYAN
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव ज्ञानपुर में मजदूरी के रुपये मांगने पर एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। आरोपी ने घर में घुसकर लाठी डंडे से मारपीट कर दी। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करने का आश्वासन देकर इलाज के लिए भेज दिया। इधर, स्वास्थ्य केंद्र में उपचार नहीं मिलने पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
घटना के संबंध में ओमप्रकाश वाल्मीकि पुत्र प्रसादी लाल वाल्मीकि निवासी ज्ञानपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि जब वह बुधवार की शाम को वह अपने घर के अंदर अपने परिवार के सदस्यों के साथ बैठा हुआ था तभी गांव के ही दबंग परिवार के सदस्य मुलायम सिंह पुत्र विजय, गोविंद पुत्र बुधपाल, विकास पुत्र चंद्र पाल, बबलू पुत्र पप्पू उर्फ प्रमोद ने उनके घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से मारपीट कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही दूसरे पक्ष के लोग जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट धारा 452, 324, 323, 504, 506 सहित विभिन्न धाराओं व एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें