न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस बेमौसम हो रही बारिश ने सड़के के जख्म और गहरे कर दिए हैं।इस मामले में लोनिवि एक्सईएन राजेश कुमार निगम का कहना है कि बारिश के चलते जो सड़कें गड्ढामुक्त हुई हैं, वह फिर खराब हो गई हैं।15 नवंबर तक सड़कों को गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य मिला है।
बेमौसम हो रही बारिश ने सड़के के जख्म और गहरे कर दिए हैं। जिले की ज्यादातर सड़कों में गहरे-गहरे गड्ढे हो गए हैं। साथ ही गड्ढा मुक्ति का काम रुक गया है। जो सड़कें गड्ढा मुक्त हो गईं, वह भी अब फिर खराब हो गई हैं, इसलिए लोनिवि के अधिकारी गढ्ढा युक्त सड़कों को गढ्ढा मुक्त करने के लिए दोबारा से प्रस्ताव को संशोधित कराने की कोशिश में जुटे हैं। 15 नवंबर तक जिले की सड़कों को गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य शासन से मिला है। इसकी कार्य योजना तैयार की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि हाथरस जिले में जलसेर हाथरस, सासनी नानऊ, ककोरी, झींगुरा सहित ज्यादातर सड़कों में गहरे गहरे गड्ढे हो गए हैं। बीते दिनों लोनिवि ने सड़कों के गड्ढामुक्त करने की कार्य योजना बनाई थी। कुछ मार्गों पर काम भी शुरू किया। अब बारिश के चलते फिर से सड़कें खराब हो गई हैं। इस कारण अब लोनिवि द्वारा द्वारा सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए लोनिवि द्वारा शासन को दोबारा से प्रस्ताव भेजा जा रहा है।
15 नवंबर तक 200 किलोमीटर सड़कों को गढ्ढा मुक्त करने की कार्य योजना तैयार की गई है। ताकि आमजन को गंतव्य की दूरी तय करने में राहत मिल सके। इस मामले में लोनिवि एक्सईएन राजेश कुमार निगम का कहना है कि बारिश के चलते जो सड़कें गड्ढामुक्त हुई हैं, वह फिर खराब हो गई हैं। 15 नवंबर तक सड़कों को गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य मिला है। संवाद