न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसतीन दिन से हो रही बारिश से किसानों को बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया है।आलू की खेती भी इस बेमौसम की बरसात से काफी प्रभा वित होगी।धान की फसल तीन दिन से हो रही बारिश से पानी में डूब गई है और किसान बर्बादी के कगार पर पहुंच गया।
तीन दिन से हो रही बारिश से किसानों को बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया है। इससे सबसे ज्यादा नुकसान धान की खेती को हुआ है। खेतों में कई-कई फुट पानी भर गया है। आलू की खेती भी इस बेमौसम की बरसात से काफी प्रभा वित होगी।
धान की फसल तीन दिन से हो रही बारिश से पानी में डूब गई है और किसान बर्बादी के कगार पर पहुंच गया। धान की फसल चौपट हो गई है। पूरे दिन किसान बेहद परेशान रहे। वहीं इस बारिश की वजह से आलू की बुवाई भी देरी से होगी। अन्य कई फसलें भी बरसात से प्रभावित हुई हैं। सबसे ज्यादा नुकसान धान की फसल को हुआ है। संवाद