फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बारिश ने किसानों की उम्मीद पर फेरा पानी

विज्ञापन
हाथरस : बारिश से गिरी सरसों की फसल। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बारिश ने आलू की खेती करने वाले किसानों की चिंताएं बढ़ा दी है। किसान आलू की खुदाई की तैयारी कर रहे थे लेकिन अचानक हुई बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। अब किसानों को आलू सड़ने का डर सताने लगा है। इसके अलावा सरसों की फसल भी बारिश से प्रभावित होने का डर है। इससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें नजर आ रही हैं।
अचानक से मौसम में हुए बदलाव ने किसानों को परेशानी में डाल दिया है। मंगलवार की शाम से बुधवार की दोपहर तक रुक रुक कर हुई बारिश से गेहूं की फसल करने वाले किसानों को भले ही कुछ फायदा हुआ हो, लेकिन आलू किसानों के होश उड़ गए हैं। बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया है, जिसे आलू सड़ सकता है। इसके अलावा धूप निकलते ही आलू के फटने का खतरा भी बढ़ गया है। सरसों की फसल में भी बारिश से नुकसान होने की संभावना है, क्योंकि ज्यादातर सरसों की फसल पक कर तैयार हो चुकी है। बारिश की वजह से सरसों की फसल गिर गई है जिससे सड़ने का खतरा है।
विज्ञापन

- बारिश से अभी ज्यादा नुकसान नहीं है। सरसों की पकी फसल में नुकसान हो सकता है। जहां पर फूल आ रहा है और फली बन रही है वहां पर कोई नुकसान नहीं है। आलू की फसल में ज्यादा पानी भरने से आलू खराब हो सकता है। सब्जियों में टमाटर, हरी मिर्च व धनिया पर ज्यादा समय तक मौसम खराब होने पर नुकसान होगा। - डॉ. एके सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक, अध्यक्ष कृषि विज्ञान केंद्र।
- इस बार 100 बीघा आलू की फसल अच्छी पैदावार लेने के उद्देश्य से की थी, लेकिन पिछले 15 दिनों में दो बार आई बारिश ने दिक्कत में डाल दिया है। - बबलू, किसान।
- बारिश का पानी खेतों में भर गया है। ऐसे में अगर तेज धूप निकलती है, तो आलू के फटने का खतरा सबसे ज्यादा रहेगा। बारिश ने बालू की फसल को प्रभावित किया है। - अंकित, किसान।
- इस बारिश से सरसों की फसल में भी काफी नुकसान पहुंचेगा। खेतों में कटी सरसों सड़ने का खतरा है। इसके अलावा अगैती गेहूं की सफल भी बारिश से प्रभावित होगी। - कुलदीप, किसान।
विज्ञापन

- सरसों व आलू की फसल में बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान होगा। खेतों में कई दिनों तक पानी भरा रहा तो आलू सड़ने लगेगा। बारिश किसानों के लिए सिरदर्द बनकर आई है। - राजीव, किसान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें