फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: शाम को तेज हवाओ के साथ हुई बारिश, गर्मी से लोगों को मिली निजात

विज्ञापन
हाथरस: हाथरस में बृहस्पतिवार की शाम को तेज बारिश से बचने के लिए सिर पर प्लाईबोर्ड ढककर जाते बाइक स? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर में बृहस्पतिवार की शाम को फिर बारिश हुई। बारिश ने गर्मी और उमस से बेचैन लोगों को खासी राहत पहुंचाई, लेकिन शहर का हाल-बेहाल हो गया। कई मार्गों पर जलभराव और कीचड़ हो गई। इस कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों से जूझना पड़ा। देर शाम तक किसान बारिश आस में आसमान की ओर टकटकी लगाकर देखते रहे।
उल्लेखनीय है कि सावन के महीने में इस बार उम्मीद से कम बारिश हुई है, लेकिन भादों मास की शुरुआत से ही मानसून की मेहरबानी बरसना शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार की सुबह से बादलों और सूरज के बीच आंख मिचौली का खेल चल रहा था। शाम को आसमान में काली घटाएं छाईं और तेज हवाएं चलने लगीं। कुछ देर बाद रिमझिम बारिश की शुरुआत हुई। लोगों को उम्मीद थी कि आज झमाझम बारिश होगी, लेकिन कुछ देर बाद बारिश बंद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि तेज हवाएं चलने से आम लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के चलते शहर के विभवनगर, लाला का नगला, रमनपुर, श्रीनगर, कैलाशनगर आदि मार्गों पर कीचड़ हो गई। लोगों को घरों की दूरी तय करने में दिक्कतों से जूझना पड़ा। शहर से देहात तक कुछ घंटे विद्युत आपूर्ति भी बाधित रही। पर्याप्त बारिश नहीं होने से अन्नदाता खासे परेशान हैं, क्योंकि बारिश न होने से धान, अरहर और बाजरा की फसलें प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें