राहुल गांधी पीएम नरेंद्र मोदी से मांगे माफी
शहर के रामलीला मैदान पर भाजपाइयों ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर भाजपाइयों ने शहर के रामलीला मैदान में धरना देकर राहुल गांधी पर हमला बोला। राष्ट्रपति के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गौरव आर्य व संचालन मोहन पंडित ने किया।
इस मौके पर सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना ने कहा कि राफेल मामले में क्लीन चिट मिलने के बाद राहुल गांधी को अब माफी मांगनी चाहिए। इस निर्णय से साफ हो गया है कि चौकीदार प्योर है। नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को सबक सीखना चाहिए कि भविष्य में बिना तथ्यों के झूठे आरोप लगाने की प्रवृति से बचना चाहिए।
जिला महामंत्री संजय सक्सेना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार में जिन नेताओं ने घोटाले किए वह जेलों में बंद है। जल्द कुछ बड़े नेता सलाखों के पीछे होंगे। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख अमर सिंह पांडेय, पूर्व विधायक राजवीर सिंह पहलवान, डॉ. बंगाली सिंह, लहटू ताऊ, रुपेश उपाध्याय, मीरा माहेश्वरी, हरीशंकर राना, सत्यपाल सिंह, अविन शर्मा, सुनीता वर्मा, रामवीर सिंह भैयाजी, अशोक गोला, लब्बू पंडित, नीरज वैश्य, हमवीर सिंह, अनिल पाराशर दीपक उपाध्याय, राजवीर कुशवाहा, धर्मेद्र उपाध्याय, ओजवीर राणा, राकेश शर्मा अनाडी, श्याम अग्रवाल, सुनील गौतम, चंद्रवीर सिंह, ध्रुव शर्मा, रवि वार्ष्णेय, नीरज गोस्वामी, विशाल गुप्ता, मूलचंद्र वार्ष्णेय, सुनीत आर्य, विपिन लवानिया, मोहित पंडित, मुकेश कौशिक, रामवीर सिंह परमार आदि थे।