न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
देश के विभिन्न हिस्सों से भ्रमण कर लौटे नगर के 36 अधिवक्ताओं को एसडीएम ने नोटिस जारी कर 14 दिनाें तक क्वांटराइन (एकांतवास) का निर्देश जारी किया है। यात्रा से लौटने के बाद इन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) की तरफ से जारी स्वास्थ्य प्रमाण पत्र प्रशासन को उपलब्ध नहीं कराया।
सिकंदराराऊ के 36 अधिवक्ता गुजरात के अहमदाबाद, सोमनाथ मंदिर, द्वारिकाधीश के अलावा महाराष्ट्र और दमन द्वीव आदि जगहों का भ्रमण करके लौटे हैं। प्रशासन को आशंका है कि भ्रमण के दौरान किसी कोरोना वायरस पीड़ित से इनका संपर्क हुआ हो।
एहतियात के तौर पर एसडीएम विजय कुमार शर्मा ने दि बार एसोसिएशन सिकंदराराऊ के अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा के अलावा जिन अधिवक्ताओं को क्वांटराइन का निर्देश दिया है उनमें बार के उपाध्यक्ष विजय कुमार, मुरारीलाल शर्मा, बृजेश कुमार पाठक, राधेश्याम यादव, शिवकुमार सक्सेना, सुरेश सिंह, राजेश राजपूत, सत्यप्रकाश गोला, रनवीर सिंह पुंढीर, ओसवीर सिंह, जोगेंद्र सिंह, अरविंद कुमार शर्मा, रमेशचंद्र शर्मा, अवनेश कुमार शर्मा, जितेंद्र सिंह, बलवीर सिंह पौरुष, गिरीश कुमार यादव, नेम सिंह यादव, भुजवीर प्रताप सिंह, प्रेम सिंह यादव, प्रमोद कुमार बघेल, कृष्णमुरारी कुलश्रेष्ठ, सूरजपाल सिंह बघेल, रमेशचंद्र यादव, रवेंद्र सिंह यादव, हुकुम सिंह बघेल, नरेश बाबू, वीरेश कुमार पुंढीर, भगवान सिंह, विश्व विजय टाइपिस्ट, ओमप्रकाश शर्मा, यशपाल सिंह, मनीष कुमार कुलश्रेष्ठ और एक नामालूम शामिल हैं।