फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पुलिस लाइन के अस्पताल में तैयार हो रहा क्वारंटीन सेंटर, एसपी ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने रिजर्व पुलिस लाइन स्थित पुलिस अस्पताल में बनाए जा रहे क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण किया। एसपी ने प्रतिसार निरीक्षक को 24 घण्टे के भीतर इस क्वारंटीन सेंटर को पूरी तरह से तैयार करने के निर्देश दिए।
पुलिस अस्पताल में पुलिसकर्मियों के लिए तैयार किए जा रहे दूसरे क्वारंटीन सेंटर में 13 बेडों की व्यवस्था की गई है। इससे पूर्व पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष के समीप नौ बेड का एक क्वारंटीन सेंटर तैयार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने कोरोना के लक्षण पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों को तत्काल क्वारंटीन सेंटर में शिफ्ट करने और यहीं पर इनकी कोरोना की आरटीपीसीआर जांच कराने और रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही उन्हें उनके घर भेजने के लिए आरआई को निर्देशित किया। जिस पुलिसकर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है, उन्हें कोविड-19 प्रोटोकॉल के मुताबिक उचित इलाज मुहैया कराने के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें