फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कोरोना कर्फ्यू से पहले बाजार में उमड़ी भीड़, लोगों ने नहीं बरती सतर्कता

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू से पहले शुक्रवार की शाम को बाजारों में जमकर भीड़ उमड़ी और लोगों ने जमकर खरीदारी की। ऐसे में कई स्थानों पर जाम के हालात भी देखे गए। रात्रि में शहर के मुख्य बाजारों पर सन्नाटा दिखाई दिया। पुलिस ने इस दौरान चेकिंग भी की। हालांकि इस कर्फ्यू में दवा और दूध की दुकानें खुली रहेंगी।
सरकार ने अब शुक्रवार की रात्रि आठ बजे से मंगलवार की सुबह सात बजे तक कोरोना कर्फ्यू लगा दिया है। इसका आदेश बृहस्पतिवार को भी जारी हो गया था। इसे लेकर शुक्रवार को लोगों ने जमकर खरीदारी की। लोगों ने तीन दिन का अपना राशन पानी का सामान खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग इसे लेकर भी आशंकित रहे कि कहीं कोरोना कर्फ्यू आगे और समय के लिए न बढ़ा दिया जाए। वहीं जब लोगों ने खरीदारी की तो इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन भी लोगों ने नहीं किया। काफी लोग बिना मास्क के भी दिखाई दिए। रात्रि आठ बजे के बाद शहर के मुख्य बाजारों में सन्नाटा छा गया। पुलिस ने भी इस दौरान चेकिंग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें