न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड प्रोटोकॉल के साथ ओपीडी एवं आईपीडी सेवाएं चार जून से शुरू हो जाएंगी। शासन स्तर से इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इन केंद्रों में फीवर क्लीनिक पृथक से स्थापित किए जाएंगे।
जिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को कोविड अस्पताल के रूप में चिह्नांकित किया गया है, वहां नान कोविड के ओपीडी की जाएगी। यदि इन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कोई कोविड मरीज भर्ती हो तो उसे जिले के एल टू स्तर के अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। सभी प्रसव केंद्र पर गर्भवती महिलाओं के प्रसव का कार्य सुचारु रूप से संचालित होगा। उनके परीक्षण का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। जिला चिकित्सालयों में भी सर्जिकल ओपीडी शुरू कर दी जाएगी। संवाद