फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : उपभोक्ताओं को दें बेहतर आपूर्ति, समस्याएं करें दूर : एसई

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति दी जाए। इसमें जो बाधाएं आ रही हैं, उनको तत्काल दूर किया जाए। लोगों को सही समय से बिल उपलब्ध कराए जाएं, ताकि विभाग को समय से राजस्व मिले सके। यह बातें अधीक्षण अभियंता पवन कुमार अग्रवाल ने कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक में कहीं।
उल्लेखनीय है कि बीते दिनों ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने बिजली अफसरों से साफ शब्दों में कहा है कि विभागीय अधिकारी क्षेत्र में जाएं। गर्मियों में सुचारु आपूर्ति देने की अभी से तैयारी करें, ताकि उपभोक्ताओं को पर्याप्त आपूर्ति मिल सके। इस क्रम में शुक्रवार को अधीक्षण अभियंता पवन कुमार अग्रवाल ने कार्यालय में जेई एसडीओ के साथ बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में उन्होंने दिसंबर माह के राजस्व की जानकारी की। साथ ही बिजली आपूर्ति के बारे में अधीनस्थों से पूछा। उन्होंने कहा कि जो फीडर ओवरलोड चल रहे हैं, उनकी टोन टेस्टर की मदद से समय-समय पर जांच करें। ट्रांसफार्मर में तेल आदि को चेक करें, ताकि ओवरलोडिंग के दौरान ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त न हो। जिन क्षेत्रों में ज्यादा बिजली चोरी हो रही है, वहां जिस समय सूचना मिले, उसी समय छापा मारा जाए। कोई भी कर्मी व अधिकारी बिजली चोरी में संलिप्त पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में जितनी आपूर्ति दी जा रही है, उतना राजस्व आ रहा है या नहीं। अधिक लाइन हानि वाले इलाकों को चिन्हित करें, ताकि उन इलाकों की हालत को सुधारा जा सके। कुछ एसडीओ और जेई के प्रति काम में हीला हवाली बरतने पर नाराजगी भी जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें