फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : दुर्घटना में एक स्कूटी सवार की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एक शादी समारोह से इगलास से वापस हाथरस आ रहे दो स्कूटी सवारों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अलीगढ़ भेज दिया गया।
हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला गिरधारी निवासी सोनू (25 वर्ष) व गोपाल (25 वर्ष) एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए इगलास गए थे। शुक्रवार की रात्रि आठ बजे जब दोनों स्कूटी से वापस अपने गांव लौटकर आ रहे थे तो तोछीगढ़ के निकट किसी वाहन ने इनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में वहां से हाथरस जिला अस्पताल भेजा गया। वहां सोनू को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि गोपाल को गंभीर हालत में अलीगढ़ भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें