फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कोविड में निराश्रित हुए बच्चों को विभागीय योजनाओं का लाभ दिलाएं

विज्ञापन
हाथरस : अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ बैठक लेते सीडीओ। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोविड-19 से निराश्रित हुए बच्चों की सहायता के लिए उनके परिवारों को संबंधित विभागों की योजनाओं का लाभ दिलाए जाने के लिए सीडीओ आरबी भास्कर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी डीके सिंह ने बताया कि कोविड-19 से निराश्रित हुए 33 बच्चों का चिह्नांकन किया जा चुका है, जिसमें से एक बालक के माता-पिता नहीं हैं। शेष बच्चों में से माता या पिता में से एक अभिभावक को खो दिया है। ऐसे बच्चों को समस्त व संबंधित विभागों की योजनाओं से लाभान्वित कराने के लिए विस्तार से अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को ऐसे बच्चों एवं उनके परिवारों को प्राथमिकता पर लेते हुए अपने विभागों की योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए। बैठक में परियोजना अधिकारी एके मिश्र, जिला विकास अधिकारी अवधेश सिंह यादव, जिला पंचायतराज अधिकारी जीडी जैन, जिला दिव्यांगजन अधिकारी प्रतिभा पाल, श्रम प्रवर्तन अधिकारी मोहम्मद आजम, संरक्षण अधिकारी विमल कुमार शर्मा, जिला समन्वयक एनआरएलएम और मनरेगा अशोक कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें