अब मंडी समिति में सब कुछ ऑनलाइन हो गया है। आढ़तियों को मंडी प्रशासन लॉगिन आईडी और पासवर्ड दिए जाएंगे। इससे आढ़तिया 9 आर और 6 आर स्वयं बना सकते हैं। गेटपास भी ऑनलाइन प्राप्त होगा।
आढ़तियों का कहना है कि ऑनलाइन कारोबार करने से पहले सभी आढ़तियों को प्रशिक्षित किया जाए, ताकि कामकाज कर सकें। सरकार ने अचानक सब कुछ ऑनलाइन कर दिया है, जो बिल्कुल गलत है। आढ़तियों ने इसके विरोध में मंडी समिति स्थित सचिव के कार्यालय के सामने नारेबाजी के बीच धरना दिया।