न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। डीएम ने गोल्डन कार्ड बनाने की प्रगति पर नाराजगी जताई। डीएम ने समस्त एमओआईसी को दो सप्ताह में 1000 गोल्डन कार्ड प्रति पीएचसी बनाने के निर्देश दिए। सीएचसी, पीएचसी और जिला अस्पताल में प्रसव की स्थिति संतोषजनक न होने पर नाराजगी व्यक्त की।
डीएम ने एनएच के माध्यम से निर्धारित रिक्त पदों को तत्काल भरने के निर्देश दिए। परिवार नियोजन के तहत सहपऊ, सिकंदराराऊ और हसायन में नसबंदी की प्रगति खराब होने पर नाराजगी जताई। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत लंबित प्रकरणों में हसायन, महौ, मुरसान, सादाबाद, सासनी, सहपऊ, सिकंदराराऊ और अरवन हाथरस की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए। ओपीडी में सहपऊ, जेएसवाई में सासनी और मुरसान की प्रगति कम मिली।