फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढोल मृदंग के साथ निकाली मां महाकाली की शोभायात्रा

विज्ञापन
मां महामाई महाकाली की शोभायात्रा की आरती उतारते श्रद्धालु। - फोटो : HASAYAN
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
विज्ञापन

श्रीराम युवा क्लब के तत्वावधान में आयोजित श्रीरामलीला महोत्सव के तहत बृहस्पतिवार को कस्बा में महानवमी के अवसर पर मां महाकाली की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा कस्बा के मोहल्ला किशन स्थिति श्रीदाऊजी महाराज रेवती मैया के मंदिर परिसर में पूजा अर्चना कर ढोल मृदंग के साथ निकाली गई।
विज्ञापन

मां महामाई महाकाली की शोभायात्रा कस्बा के मुख्य बाजार से होते हुए कस्बा के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकाली गई। मां महामाई महाकाली की शोभायात्रा के दौरान भक्तों के द्वारा जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर आरती उतारते हुए स्वागत कर वातावरण महामाई महाकाली के जयकारे से भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें