फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पद समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद हाथरस के सीमा विस्तार में शामिल हुईं 11 ग्राम पंचायतों के क्षेत्र पंचायत सदस्यों के अधिकारों को समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ग्राम प्रधानों को भी उनके पद से हटाने की कार्रवाई कर दी गई है। हालांकि पिछले दिनों ही इन ग्राम प्रधानों के अधिकार शासन स्तर से समाप्त कर दिए गए थे।
शासन स्तर से नगर पालिका परिषद हाथरस के सीमा विस्तार की अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही जिले की 11 ग्राम पंचायत का अस्तित्व खत्म हो गया है। इन ग्राम पंचायतों में बने क्षेत्र पंचायत सदस्य के पदों को भी अब समाप्त किया जा रहा है। पिछले दिनों शासन स्तर से इन ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों के अधिकार भी समाप्त कर दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब यहां पंचायतराज विभाग की ओर से ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य के पदों को भी समाप्त करने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। विभाग के पोर्टल से इन ग्राम पंचायतों के नाम हटवाए जा रहे हैं। दूसरी ओर, नगर पालिका परिषद हाथरस की बोर्ड की बैठक शनिवार को टाउन हॉल में होगी। इस बैठक में शासन स्तर से जारी अधिसूचना पर विचार-विमर्श किया जाएगा और शामिल हुए क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर भी कार्य योजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें