फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: एआरटीओ कार्यालय से लौटे आवेदक, ठप रही कनेक्टिविटी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय में शुक्रवार को लाइसेंस बनवाने के लिए पहुंचे आवेदक लौट आए। सुबह से शाम तक कनेक्टिविटी नहीं आई। इस कारण आवेदक इंतजार के बाद बैरंग लौट गए। आवेदकों को काम नहीं होने के कारण दिक्कतों से जूझना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि इन दिनों एआरटीओ कार्यालय में प्रतिदिन लर्निंग और परमानेंट करीब 200 लाइसेंस की प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है। शुक्रवार की सुबह से इंटरनेट कनेक्टिविटी बाधित रही। लाइसेंस के अलावा लोगों के अन्य कामकाज भी नहीं हो सके। कार्यालय पहुंचकर इन लोगों को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यालय में कुछ आवेदक तो सुबह से शाम तक कनेक्टिविटी आने का इंतजार करते रहे। इससे परिवहन विभाग को आर्थिक नुकसान हुआ। एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह का कहना कि शुक्रवार को इंटरनेट कनेक्टिविटी न आने के कारण कामकाज प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें