फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : खारे पानी वाली ग्राम पंचायतों की सूची तैयार करने के निर्देश्

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन हर घर जल योजना की डीएम रमेश रंजन ने समीक्षा की। इस दौरान नामित कार्यदायी संस्था को तत्काल कार्ययोजना तैयार करते हुए कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। डीएम ने फर्म के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि कलेंडर बनाकर कार्यों का विभाजन करते हुए तत्काल प्रगति लाएं। मिशन को मांग के अनुरूप क्रियान्वयन किया जा सके। कार्यदायी संस्था द्वारा कार्ययोजना समय से नहीं उपलब्ध करने पर डीएम ने नाराजगी जताई।
डीएम ने अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड, उप्र जल निगम, आरके शर्मा को कार्यालय स्तर पर कार्यदायी संस्था के साथ प्रतिदिन बैठक करते हुए संस्था द्वारा कराए जा रहे कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रतिदिन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। खारे पानी वाली ग्राम पंचायतों की सूची तैयार करने तथा कार्यदायी संस्था को लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्यदायी संस्था द्वारा कार्य न किए जाने की स्थिति में उच्चाधिकारियों को पत्र के माध्यम से अवगत कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कार्यदायी संस्था को प्रतिदिन तीन डीपीआर तैयार कर, विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए निर्धारित समयानुसार कार्य कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आरबी भास्कर, जिला विकास अधिकारी अवधेश सिंह यादव, डिपिन कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें