फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: आलू के दाम आसमन पर, प्याज भी निकाल रहा आंसू

विज्ञापन
हाथरस: बाजार में एक दुकान पर बिकते आलू व प्याज। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सब्जियों के राजा आलू के दाम आसमान छू रहे हैं, वहीं प्याज के दाम भी आम लोगों के आंसू निकाल रहे हैं। आलू 40 से 45 रुपये और प्याज 60 से 70 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। सब्जियों के दामों में आए उछाल ने आम आदमी को मुश्किल में डाल दिया है। मंडी प्रशासन प्याज के काउंटर लगवाकर भी ग्राहकों को राहत नहीं दे पा रहा। इस कारण लोगों की जेब पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।
नवरात्र में कई घरों में प्याज बनाना तो दूर, उसको रखा भी नहीं जाता। इसके बावजूद प्याज के दामों में हो रही बढ़ोतरी सभी को चौंका रही है। बाजार में फुटकर में प्याज 60 से 70 रुपये प्रति किलो के भाव में बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी वजह यह है कि इन-दिनों आलू की बुवाई का काम भी शुरू हो गया है। पंजाब से अभी आलू की आवक नहीं हुई है। इस कारण आलू के दाम 40 से 45 रुपये प्रति किलो पहुंच गए हैं। नवरात्र में जरूरत के बावजूद लोगों को आलू की खरीदारी करने में कंजूसी बरतनी पड़ रही है। इसके अलावा हरी सब्जियों के दाम भी बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें