फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बेसिक शिक्षा के स्कूलों में मनेगा प्रेरणा ज्ञानोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
घनश्याम सिंह
विज्ञापन

हाथरस। बेसिक के स्कूलों में प्रेरणा ज्ञानोत्सव मनाया जाएगा। जिसके तहत बच्चों को मुख्यधारा से जोड़कर उनकी दक्षताओं को बढ़ाया जाएगा। इसे लेकर शासन के निर्देश पर बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों व जिम्मेदारों को पत्र जारी किया है।
बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आधार भूत लर्निंग कौशल पर विशेष ध्यान केंद्रित करने के लिए मिशन प्रेरणा के तहत फ्लैगशिप कार्यक्रम का आयोजन कराया जा रहा है। ताकि इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ा जा सके और उनके अंदर की छुपी प्रतिभा का विकास हो सके। इसको लेकर 100 दिन का विशेष अभियान प्रेरणा ज्ञानोत्सव आयोजित किया गया है। जिसके तहत बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन

ये हैं प्रेरणा ज्ञानोत्सव के प्रमुख बिंदु
एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) के अनुसार विद्यालयों का पुन: संचालन। प्रेरणा ज्ञानोत्सव अभियान के अंतर्गत समृद्ध हस्तपुस्तिका द्वारा कक्षा संचालन एवं एंडलाइन असेसमेंट, शिक्षा चौपाल का आयोजन, जिसमें चर्चा के बिंदु प्रेरणा लक्ष्य, प्रेरणा लक्ष्य एवं प्रेरणा तालिका, मॉड्यूल्स पर चर्चा, सहज पुस्तिका, संदर्शिका, गणित किट, शिक्षक डायरी, प्रिंटरिच मैटेरियल्स, समृद्ध मॉड्यूल्स, पाठ योजना, पुस्तकालय, रिपोर्ट कार्ड, बाल संसद, विद्यालय प्रबंध समिति, शैक्षणिक अवधि का पुनर्निर्धारण, दीक्षा एवं रीड अलोंग एप, व्हाट्सएप क्लासेज, दूरदर्शन पर शैक्षणिक कार्यक्रमों का प्रसारण, शिक्षक संकुल, सहयोगात्मक पर्यवेक्षण, प्री-प्राइमरी, एनसीईआरटी पाठ्यक्रम, शारदा प्रणाली, समावेशी शिक्षा, स्मार्ट क्लास का संचालन।
अभिभावकों को भी बनाएं प्रतिभागी
इन सभी गतिविधियों एवं परिवर्तित कक्षा के स्वरूप की जानकारी अभिभावकों को दी जाए। बच्चों को शैक्षणिक कार्यों में प्रतिभागी बनाने के लिए उन्हें निरंतर प्रेरित किया जाए। कमजोर बच्चों को चिह्नित कर उन्हें उपचारात्मक शिक्षा अलग से दी जाए। प्रेरणा ज्ञानोत्सव अभियान को सफल एवं जन आंदोलन बनाने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी एवं एआरपी/एसआरजी को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

- प्रेरणा ज्ञानोत्सव के संबंध में शासन से निर्देश प्राप्त हुए हैं। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करना है। इसे लेकर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, एआरपी, एसआरपी को निर्देशित कर दिया गया है, ताकि शासन के निर्देश का पालन हो सके। - मनोज कुमार मिश्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें